फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे पर आगे चल रहे ट्रक से टकराया दूसरा ट्रक, चालक की मौत, एक घायल

Tue, 10 Oct 2023 10:43 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

रेली-मथुरा नेशनल हाईवे पर बिनावर कस्बे में थाने के नजदीक हादसा हो गया। यहां आगे चल रहे ट्रक से पीछे से दूसरा ट्रक टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। 
विज्ञापन
हाईवे पर खड़ा क्षतिग्रस्त ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे पर मंगलवार तड़के दो ट्रकों की टक्कर हो गई, जिससे बरेली के संजय नगर निवासी चालक अनिल की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अनिल पुत्र जगदीश अपना ट्रक लेकर बदायूं से बरेली जा रहा था। उसके ट्रक में धान की बोरियां लदी थीं। हेल्पर के तौर पर उसका भाई भी ट्रक में सवार था।

विज्ञापन

 
यह ट्रक मंगलवार सुबह करीब 3:00 बजे बिनावर थाने के नजदीक पहुंचा था। उसके आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेकर पर ब्रेक लगाए कि तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रहा अनिल का ट्रक टकरा गया, जिससे उसके ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में चालक की मौत हो गई। 

ये भी पढ़ें- Budaun News: दातागंज में पहले दिन 50 दुकानें जमींदोज, आज भी चलेगा बुलडोजर, 200 और गिराई जाएंगी
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका शव ट्रक के केबिन में फंस गया। हादसे की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जैसे तैसे चालक के शव को बाहर निकाला। हादसे में उसका भाई भी घायल हुआ है, उसे जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर उसके परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें