फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में लहूलुहान लोगों की पट्टी न हुई तो किया अस्पताल में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
आसफपुर (बदायूं)। स्थानीय सीएचसी पर स्टाफ न रहने की पोल बुधवार को सार्वजनिक रूप से खुल गई गई। मारपीट के घायलों को स्टाफ न होने की वजह से दो घंटे तक मरहम पट्टी न हुई तो उनके साथ आए लोगों ने हंगामा कर दिया। बाद में सीएमओ तक शिकायत हुई तो सीएचसी प्रभारी के हस्तक्षेप से स्थिति संभाली जा सकी।
विज्ञापन

बुधवार को थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव नह्डोली में किसी बात को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। इसमें लाठी डंडे चलने के बाद दीपेंद्र पुत्र छोटेलाल घायल हो गए थे। थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए उन्हें दो पुलिसकर्मियों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा था। शाम चार बजे पहुंचे घायल को अस्पताल में देखने वाला कोई न मिला। करीब दो घंटे में घायल दीपेंद्र के शरीर से काफी खून बह गया। हालत बिगड़ती देख साथ आए परिजन ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच किसी व्यक्ति ने सीएमओ को मामले की जानकारी दी।
घायल के परिजन के आक्रोश को देखते हुए एनआरएचएम कार्यालय में काम निबटा रहे बीपीएम आशुतोष पाराशरी ने ड्यूटी से नदारद फॉर्मासिस्ट प्रमोद गुप्ता को कॉल की तो उन्होंने निजी कार्यक्रम में होने तथा ड्यूटी पर न आने की बात कही। बीपीएम ने हंगामा रहे लोगों को समझाया तो उनसे भी नोकझोंक हुई। बाद में ड्यूटी पर आए पुलिसकर्मियों ने किसी तरह हंगामा कर रहे घायल के परिजन को समझा बुझाकर शांत किया। दो घंटे बाद ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के पहुंचने पर घायल की मरहम पट्टी व मेडिकल परीक्षण हो पाया।
विज्ञापन

ड्यूटी से बिना बताए गायब होना अपराध है। मैंने किसी को छुट्टी नहीं दी है, न मुझसे किसी ने छुट्टी मांगी है। नदारद फॉर्मासिस्ट एवं अन्य स्टाफ को नोटिस जारी कर जांच कराई जाएगी। दोषी मिलने जाने पर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति करेंगे। - डॉ. पंकज शर्मा, चिकित्साधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आसफपुर
- मामला मेरे संज्ञान में आया है जिसे गंभीरता से लिया गया है। ड्यूटी से गायब स्वास्थ्यकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।- विक्रम सिंह पुंडीर, मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें