फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीज महोत्सव : महिलाओं ने झूला झूलकर गाया मल्हार

विज्ञापन
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के कार्यक्रम के दौरान झूला झूलती महिलाएं। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। बृहस्पतिवार को शहर में दो स्थानों पर तीज महोत्सव की धूम रही। क्षत्रिय समाज के कार्यक्रम में महिलाओं ने कई प्रतियोगिताओं में भाग लिया। वहीं वैश्य समाज का कार्यक्रम देर रात तक चलना रहा। महिलाओं ने झूला झूलकर मल्हार गाए।
विज्ञापन

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की महिला इकाई का तीज कार्यक्रम जिला अध्यक्ष सरिता चौहान के आवास पर आयोजित किया गया। यहां गीता सिंह विजेता और सीमा चौहान उप विजेता रहीं।
एक अन्य प्रतियोगिता में अंकिता सिंह, महेशा सिंह, रमा सिंह, गीता सिंह, उमा सिंह गौर एवं सीमा चौहान विजेता रहीं।
मेकअप में सरिता सिंह प्रथम, सीमा चौहान, गरिमा सिंह एवं अंकिता सिंह द्वितीय स्थान पर रहीं। सावन की धुन पर मल्हार के साथ झूला झूलकर महिलाओं ने एक दूसरे को तीज की बधाई दी।
विज्ञापन

इधर, अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद का भव्य कार्यक्रम बिरुआबाड़ी मंदिर के सामने एक बरातघर में हुआ। इसमें एक मजिस्ट्रेट व महिला अधिकारी भी शामिल हुईं। शाम ढले शुरू हुआ कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। यहां वरिष्ठ साहित्यकार कमला माहेश्वरी भी शिरकत करने पहुंचीं। मंच संचालन शुभ्रा माहेश्वरी ने किया। संवाद

भारतीय क्षत्रिय महासभा महिला सभा के तीज महोत्सव कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं। संवाद- फोटो : BADAUN

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें