फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना पेराई को लेकर चीनी मिलों ने शुरू की तैयारी

विज्ञापन
यदु शुगर मिल में जांच करने के लिए पहुंचे जिला गन्ना अधिकारी। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। जिले की चीनी मिलों में नए पेराई सत्र के लिए तैयारियां शुरू हो गईं हैं। मशीनों की मरम्मत व सफाई का कार्य चल रहा है। शेखूपुर चीनी मिल में लगभग 55 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। जबकि यदु शुगर मिल में 70 फीसदी मशीनों की मरम्मत और सफाई का काम पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला गन्ना अधिकारी ने दोनों चीनी मिलों में जाकर स्थिति का जायजा लिया। जिले में बिसौली में यदु शुगर मिल और शेखूपुर में द किसान सहकारी चीनी मिल स्थित है। 20640 हेक्टेयर में गन्ने की खेती होती है। पिछले साल के मुकाबले इस बार रकबा बढ़ा है। इसको ध्यान में रखते हुए चीनी मिलों ने अपनी तरफ से तैयारियों को शुरू कर दिया है, ताकि समय से चीनी मिलों को संचालित कर सके। ऐसे में मशीनों की मरम्मत और सफाई का काम तेजी से किया जा रहा हैं।
द किसान सहकारी चीनी मिल की ओर से 55 प्रतिशत मशीनों की मरम्मत, सफाई का काम पूरा हो चुका है। जबकि यदु शुगर मिल का 70 प्रतिशत काम पूरा गया है। बृहस्पतिवार को जिला गन्ना अधिकारी रामकिशन ने दोनों चीनी मिलों में जाकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने समय से काम पूरा करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें