फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल दिवस पर विशेष:ताइक्वांडो में नाम रोशन कर रहे बदायूं के नन्हे खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। ताइक्वांडो भले ही विदेशी विधा सही पर शहर के नन्हे खिलाड़ी इसमें भी जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। शहर निवासी 11 वर्षीय सृष्टि मेहरे ताइक्वांडो में नेशनल तक खेल चुकी है। अब स्टेट लेवल पर ईनाम जीतने के बाद सृष्टि अपने कोच अजयपाल सिंह के निर्देशन में सनातन धर्म स्कूल में पसीना बहा रही हैं। सृष्टि के साथ ही स्टेट प्रतियोगिता में बदायूं के पांच बच्चे गोल्ड जीतकर लाए हैं। सभी प्रैक्टिस कर रहे हैं।
विज्ञापन

-
श्री सीताराम मंदिर के पुजारी बालमुकुंद की बेटी सृष्टि मेहरे हाल ही में स्टेट में गोल्ड लेकर आई हैं। वह शानदार खिलाड़ी है और महज 11 साल में ब्लैक बेल्ट लेकर नेशनल में भी खेल चुकी हैं। तब उन्हें कांस्य पदक मिला था। अब वह नेशनल में गोल्ड लाने के लिए मेहनत कर रही हैं।
-
आर्यमन चौधरी सिविल लाइन में गन्ना दफ्तर के पीछे रहने वाले मेडिकल कारोबारी नीरज चौधरी के बेटे हैं। वह ब्लूमिंगडेल स्कूल में कक्षा आठ के छात्र हैं। स्टेट में शानदार प्रदर्शन के बाद वह भी नेशनल की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

-
स्तुति गुप्ता नई सराय पुलिस चौकी के पास रहने वाले व्यवसायी अनुराग गुप्ता की बेटी हैं। वह मदर टेरेसा स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा हैं। वह पहले भी ताइक्वांडो में नेशनल खेल चुकी हैं। दोबारा से पदक पाने के लिए कोच अजय पाल सिंह से गुर सीख रही हैं।
-
मीरा सराय निवासी रुद्र माहेश्वरी के पिता अमित माहेश्वरी कंप्यूटर सेंटर के संचालक थे जिनका कुछ साल पहले निधन हो गया था। अब अपने दादा के प्रोत्साहन पर रुद्र ने ताइक्वांडो ज्वाइन किया। स्टेट में पदक लेने के बाद वह नेशनल में पदक पाने को मेहनत कर रहे हैं। वह श्रीराम सरस्वती शिशु मंदिर कक्षा छह के छात्र हैं।
-
राग रस्तोगी पथिक चौक निवासी अधिवक्ता सौरभ रस्तोगी के बेटे हैं। महज नौ साल के राग डीपॉल में कक्षा तीन के छात्र हैं। वह 18 से 21 किलो भार में आगरा में स्टेट में गोल्ड मेडल ले चुके हैं। अब राग भी अपने सब जूनियर ग्रुप में नेशनल खेलने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें