दंगल में कुश्ती करते पहलवान। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। कादरचौक की बरसों पुरानी रामलीला में दंगल का आयोजन किया गया। यहां कई जिलों के पहलवान जुटे। एक-दो कुश्ती हो सकीं, इस बीच बारिश ने खलल डाल दिया। सोमवार को दंगल में फाइनल मुकाबला होगा।
चार दिवसीय दंगल का फाइनल मुकाबला दंगल केसरी के खिताब को होता है। रामलीला में अंतिम दिन राधाकांत मंदिर पर चल रहे दंगल में हाथरस, एटा, कासगंज व मथुरा के पहलवान कुश्ती के लिए आए हैं। दंगल ठेकेदार महेंद्र शाक्य ने बताया कि बारिश और आंधी की वजह से आखिरी दिन का मुकाबला नहीं हो सका। कुछ मुकाबले हुए। दंगल केसरी का मुख्य मुकाबला सोमवार को होगा। संवाद