मथुरिया चौक के पास खुले मेन होल में गिरा घोड़ा। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। नगर विकास राज्यमंत्री के शहर में कई स्थानों पर मैनहोल खुले हुए हैं। नगर पालिका की लापरवाही का आलम यह है कि कई बार खुले मैनहोल के कारण बेजुबानों की जान पर भी बन आती है।
पूर्व चेयरमैन स्व. ओम प्रकाश मथुरिया के आवास के पास खुले मैनहोल में देर शाम एक घोड़ा गिर गया। बमुश्किल बग्गी व दूसरे घोड़े से अलग करने के बाद घोड़े को बाहर निकाला जा सका। शहर में जगह-जगह खुले मैनहोल के कारण अक्सर इस तरह के हादसे होते रहते हैं, मगर जिम्मेदारों का ध्यान इस ओर नहीं जाता। अमर उजाला पिछले दिनों इस समस्या को उजागर कर चुका है। संवाद