फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश आज इस्लामनगर और बदायूं में करेंगे चुनावी जनसभाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। पूर्व मुख्यमंत्री सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव शनिवार को इस्लामनगर और बदायूं में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह जिले के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी करेंगे। पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव शुक्रवार को ही बदायूं पहुंच गए। जिले में कई स्थानों पर भ्रमण भी किया।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के प्रचार में भाजपा की ओर से तमाम बड़े नेता बदायूं का दौरा कर चुके हैं। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव शनिवार को चुनाव प्रचार के लिए पहली बार बदायूं आ रहे हैं। शनिवार को प्रचार का भी अंतिम दिन है। बरेली से उड़ान भरकर उनका हेलिकॉप्टर दोपहर एक बजे इस्लामनगर पहुंचेगा। यहां वह सहसवान और बिसौली के सपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। एक बजे इस्लामनगर से बदायूं रवाना होंगे। 01:25 बजे बदायूं पहुंचेंगे और बहेड़ी बाईपास के पास शेखूपुर, दातागंज, बिल्सी और बदायूं के सपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर बाद 2:15 बजे यहां से शाहजहांपुर रवाना हो जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें