फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अमर ज्योति के निदेशकों समेत 25 की तलाश

विज्ञापन
आर-5 जालंधरी सराय में अमर ज्योति कंपनी का बंद पड़ा कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। अमर ज्योति यूनिवर्स कंपनी के निदेशक शशिकांत, सूर्यकांत के नजदीकी व रिश्तेदार समेत 25 लोगों ने 15 हजार निवेशकों से करोड़ों की ठगी की है। एसआईटी की टीम ने सभी ठगों को चिह्नित कर लिया है और उनके ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। उनकी संपत्ति की जांच भी शुरू हुई है।
विज्ञापन

एसआईटी ने 25 ऐसे लोग चिन्हित किए हैं, जो कंपनी संचालित करने से लेकर रुपये का लेखा-जोखा रखते थे। शुक्रवार को एसआईटी की टीम ने बरेली में चार नजदीकियों के ठिकानों पर छापेमारी की लेकिन उनके घर में ताले लगे मिले। कंपनी निदेशकों व उनके करीबियों की संपत्ति खंगालने का काम हर तहसील में एसडीएम स्तर से किया जा रहा है। अब तक उनको ऐसी कोई संपत्ति नहीं मिली है, जो निदेशक शशिकांत व सूर्यकांत के नाम हो। निदेशक और उनके करीबियों के खाते की जानकारी जुटाई जा रही है।

एक सहयोगी की सालभर पहले हो चुकी है मौत

25 लोगों के इस गैंग में एक व्यक्ति की मौत करीब सालभर पहले हो चुकी है। फिलहाल तीन मुकदमों में उसे शामिल किया गया है। उनके खिलाफ दर्ज मुकदमों में अब सदर कोतवाली के इंस्पेक्टर गुरुदेव सिंह जांच कर रहे हैं। उन्हाेंने बताया कि सूरजपाल की मौत हो चुकी है। विवेचना में उसका नाम हटा दिया जाएगा। एसआईटी टीम प्रभारी एसपी सिटी विजयेंद्र द्विवेदी ने बताया कि निवेशक जिसका नाम तहरीर में दे रहे हैं, उनके खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। यह विवेचना के दौरान ही सामने आएगा कि कौन जिंदा या कौन मर गया।
विज्ञापन

-
एसएसपी से मिले एजेंटों के परिजन
शहर के चार एजेंट जेल जा चुके हैं। जो एजेंट घर में नहीं मिल रहे हैं, उनके परिजनों से पूछताछ की जा रही है। शुक्रवार को एजेंटों के परिवार की करीब 10 महिलाएं एसएसपी ऑफिस पहुंची और समस्या बताई। कहा कि मालिकों को गिरफ्तार कर लोगों का पैसा दिलाया जाय।
-

कोट
किसी भी निर्दोष का नहीं सताया जाएगा। सभी एजेंटों पर न तो कार्रवाई हो रही है और न ही सभी संलिप्त हैं। जो दोषी हैं, जिनके खिलाफ शिकायती पत्र मिल रहे हैं और कार्रवाई की जा रही है। जो ठगी में शामिल नहीं हैं उनको परेशान नहीं किया जाएगा। - डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी

आर-5 जालंधरी सराय में अमर ज्योति कंपनी का बंद पड़ा कार्यालय। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें