फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: वाहन की टक्कर से पदयात्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बिनावर थाना क्षेत्र में गांव घटपुरी के पास बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे अज्ञात वाहन की टक्कर में घायल हुए गांव रिजोली निवासी मेवाराम (35) की मौत हो गई। मेवाराम के परिजनों ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को चप्पल खरीदने के लिए बिनावर गए थे। रात करीब आठ बजे पैदल लौट रहे थे। रास्ते में घटपुरी के पास किसी वाहन ने मेवाराम को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर परिजन घायल को मेडिकल कॉलेज लेकर गए। रास्ते में ही मेवाराम ने आखिरी सांस ली। पुलिस ने शव को शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें