बदायूं। ब्लॉक जगत की न्याय पंचायत जखेली की न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन प्राथमिक विद्यालय उनौला के क्रीड़ा परिसर में संपन्न हुआ।
इसमें उच्च प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में जखेली की मौसमी प्रथम, उनौला की उजमा द्वितीय, 200 मीटर में बीबीपुर की काजल प्रथम, उनौला की संध्या द्वितीय, 400 मीटर दौड़ में उनौला की वैष्णवी गुप्ता प्रथम और बीबीपुर की दीक्षा द्वितीय स्थान पर रही। गोला फेंक में बीबीपुर की काजल प्रथम स्थान पर रही।
वहीं चक्का फेंक में जखेली की मौसमी प्रथम, उनोला की संध्या द्वितीय स्थान पर रही। खो-खो में उनौला की टीम प्रथम विजेता रही। वहीं बीबीपुर की टीम उप-विजेता बनी। वहीं, उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में 100, 200 व 600 मीटर दौड़ में जखेली के रजत प्रथम, 400 मी दौड़ में जखेली के प्रशांत विजेता बने। गोला फेंक में जखेली के विक्की प्रथम, उनौला के अंश वर्मा द्वितीय स्थान पर रहे। चक्का फेंक में बीबीपुर के विवेक प्रथम, जखेली के रजत द्वितीय स्थान पर रहे।
खो-खो में बीबीपुर की टीम विजेता बनी। वहीं, प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में 50 मीटर दौड़ में नैथू की रिफा प्रथम, बबीता द्वितीय, 100 मीटर दौड़ में बीबीपुर की वर्षा प्रथम, उनौला की कनक द्वितीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में बीबीपुर की शुभनीति प्रथम, दारानगर की बबीता द्वितीय, 400 मीटर दौड़ में बीबीपुर की सुनैना प्रथम, दारानगर की बबीता द्वितीय, लंबी कूद में नैथू की हिफजा विजेता बनी। बीबीपुर की टीम विजेता और उनोला की टीम उपविजेता बनी। संवाद