फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खुर्शीद आज लेकर आएंगे प्रतिज्ञा यात्रा, प्रियंका नहीं आएंगी

विज्ञापन
प्रतिज्ञा यात्रा की सफलता को संपर्क करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। बाराबंकी से 23 अक्तूबर को शुरू हुई कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा शुक्रवार शाम शहर में प्रवेश करेगी। सलमान खुर्शीद यात्रा का नेतृत्व करेंगे। कांग्रेसियों ने बृहस्पतिवार को पूरे दिन तैयारी की।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा की आगमन की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने दातागंज जनसभा स्थल, स्वागत प्वाइंट और बिल्सी में प्रस्तावित नुक्कड़ सभा स्थल का भी निरीक्षण किया। ओमकार सिंह ने बताया कि उप्र कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी द्वारा रवाना की गई प्रतिज्ञा यात्रा सहारनपुर-मुरादाबाद-बरेली होती हुई दातागंज के सैदपुर बॉर्डर से शुक्रवार दोपहर बाद जिले में प्रवेश करेगी। शाम पांच बजे शहर में दातागंज तिराहा पर सभा होगी। यात्रा को कछला चौराहे से विदाई दी जाएगी। यात्रा में पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, राष्ट्रीय प्रवक्ता आचार्य प्रमोद कृष्णम, राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष स्वप्निल शर्मा शामिल रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें