फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर ईंटों भरे ट्राला से टकराई पिकअप, ड्राइवर की मौत

विज्ञापन
दिल्ली-बदायूं हाईवे पर खड़े क्षतिग्रस्त वाहन। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
मुजरिया (बदायूं)। दिल्ली-बदायूं हाईवे पर सोमवार रात ईंटों भरे ट्रॉला से एक पिकअप टकरा गई। हादसे में पिकअप ड्राइवर घायल हो गया। पुलिस ने रात में ही उसे जिला अस्पताल भेज दिया, जहां मंगलवार सुबह उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस पर पुलिस ने ड्राइवर के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हादसा सोमवार रात करीब ढाई बजे हुआ। पुलिस के मुताबिक उस समय बुलंदशहर के मोहनकुटी निवासी आनंदपाल (45) पिकअप लेकर गोरखपुर से बुलंदशहर लौट रहे थे। पिकअप में ट्रांसफार्मर लदे हुए थे। ये पिकअप बदायूं-दिल्ली हाईवे किनारे कौल्हाई गांव के नजदीक पहुंची थी। जहां सड़क किनारे ईंटों भरा एक ट्रैक्टर-ट्रॉला खड़ा था। पिकअप पीछे से ट्रॉला से टकरा गई। इससे पिकअप आगे से क्षतिग्रस्त हो गई।
ड्राइवर आनंदपाल उसी में फंस गया। राहगीरों की सूचना पर एसओ वेदपाल सिंह उसी समय मौके पर पहुंच गए। उन्होंने राहगीरों की मदद से ड्राइवर को पिकअप से निकलवाया और एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल भेज दिया, जहां मंगलवार सुबह आनंदपाल की मौत हो गई। दोपहर के समय पुलिस ने ड्राइवर के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। परिवार वाले आनंदपाल के शव को अपने घर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें