फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव-पार्वती विवाह और गणेश जन्म की लीला का मंचन

विज्ञापन
रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। रामलीला महोत्सव और प्रदर्शनी को लेकर प्रशासन और श्रीरामलीला महोत्सव कमेटी के बीच कई दिन चली खींचतान के बाद रविवार से रामलीला का मंचन शुरू हो गया है।
विज्ञापन

रविवार को बिहार के मधुवनी से आए कलाकारों ने सती दहन, शिव-पार्वती विवाह और श्री गणेश जन्म की लीलाओं का मंचन किया। सोमवार को नारद मोह, श्रीराम जन्म और कालिका वध की लीला का मंचन किया जाएगा।
यहां दुकानें, खेल-तमाशे और झूले भी पहुंच गए हैं। अगले दो से तीन दिन में रामलीला महोत्सव में रौनक आ जाएगी। पिछले वर्ष राम लीला महोत्सव का आयोजन नहीं हुआ था। इस वर्ष भी आयोजन को लेकर गतिरोध की स्थिति थी। श्रीरामलीला महोत्सव कमेटी ने मंचन और प्रदर्शनी के आयोजन की प्रशासन से अनुमति मांगी थी। पिछले दिनों कोरोना गाइड लाइन की शर्तों के साथ इसके लिए अनुमति दे दी गई थी। रविवार को मंचन के दौरान अरविंद कांत, प्रेम वैश्य, अमर वैश्य, सार्थक आदि ने व्यवस्थाओं को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें