मालवीय आवास पर धरना देते कर्मचारी।संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। शेखूपुर चीनी मिल के पेराई सत्र का शनिवार को शुभारंभ हो जाएगा। इधर, चीनी मिल और जिला प्रशासन की वादाखिलाफी से नाराज इसी मिल के रिटायर्ड कर्मचारियों ने मालवीय आवास पर धरना दिया। साथ ही उन्होंने नारेबाजी करते हुए बकाया भुगतान की मांग की।
धरना दे रहे सेवानिवृत्त कर्मचारियों से मुन्ना लाल ने कहा सभी सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने-अपने फंड ग्रेच्युटी, नकदीकरण व रिटेरिंग एलाउन्स, बकाया वेतन समेत अन्य देय की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। पिछले बार जिला प्रशासन और चीनी मिल प्रशासन द्वारा वायदा किया था कि वह सभी बकाया धनराशि कर्मचारियों को निर्धारित समय के अंदर दे देंगे। समय निकलने के बाद में भी धनराशि नहीं दी गई है। जबकि शनिवार को चीनी मिल का नया पेराई सत्र शुरू हो रहा है, इसके बावजूद बकाया देय देने के लिए धनराशि नहीं दे रहे हैं। इस मौके पर उल्फत, उमाशंकर, रमेश चंद्र शर्मा, ओमशंकर वर्मा, रक्षपाल, अतीक अहमद, राम प्रकाश, विनोद कुमार, मुन्नी देवी, जरीना बेगम, मोहम्मद शरीफ, रूपराम आदि मौजूद रहे। संवाद