फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ को आएंगे सीएम योगी, सहसवान में होगी जनसभा

विज्ञापन
सहसवान में स्थलीय निरीक्षण करते अधिकारी। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। हारी हुई सीटों को जीतने की ललक में भाजपा अब पूरे प्रदेश में बड़ी जनसभाएं करेगी। इसी सिलसिले में सपा के गढ़ सहसवान में सीएम योगी की जनसभा नौ नवंबर को प्रस्तावित की गई है। सीएम कार्यालय से मिले संकेत के बाद अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बदायूं जिले में नौ नवंबर को दौरा लगभग तय माना जा रहा है। इसको लेकर डीएम दीपा रंजन ने एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, एसडीएम महिपाल सिंह व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ सहसवान का दौरा किया। ऐसे में सहसवान में हैलीपैड सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर प्रमोद इंटर कॉलेज मैदान में स्थलीय निरीक्षण भी किया। वहीं भाजपा नेता भी तैयारियों में जुटे दिखे। डीएम ने बताया कि नौ नवंबर को मुख्यमंत्री बदायूं आ सकते हैं। ऐसे में सभी अधिकारियों, कर्मचारियों के सभी अवकाश निरस्त किए जा रहे हैं। साथ ही पांच नवंबर से ही सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने कार्यालयों में उपस्थित रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें