फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ही दिलाएगी मौर्य समाज को सम्मान : केशव देव

विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवदेव मौर्य और सपा जिलाध्यक्ष। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। महान दल और सपा के बीच गठबंधन के बाद बुधवार को जन आक्रोश यात्रा लेकर बदायूं पहुंचे महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने कहा कि वह घनघोर जातिवादी हैं। सपा ही मौर्य समाज को सम्मान दिलाएगी। कहा कि भाजपा ने कुशासन दिया है। कोरोना के नाम पर अन्याय, अत्याचार किया है। बृहस्पतिवार को वह पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

केशव देव मौर्य ने कहा कि महान दल ने मौर्य, शाक्य, कुशवाहा, सैनी समाज को जोड़ने का काम किया तो भाजपा ने उनके नाम के केशव प्रसाद मौर्य को खड़ा कर दिया। उनके नाम पर प्रदेश में 2017 का चुनाव लड़ कर समाज के लोगों का वोट हासिल कर लिया। केशव प्रसाद मौर्य को उप मुख्यमंत्री बनाया, जबकि यह कोई सांविधानिक पद नहीं है। मौर्य, शाक्य, कुशवाहा, सैनी समाज को याद है गोरखपुर रैली में केशव प्रसाद मौर्य को स्टूल पर बैठाया गया था और कलराज मिश्र ने उनका हाथ झटक दिया था।
उन्होंने कहा कि देश जातिवाद पर चलता है। वह अपनी जाति बिरादरी के लिए काम कर रहे हैं। अगर देश से जातिवाद खत्म किया जाए तो सबसे पहले वह जाति का चोला उतारेंगे।
विज्ञापन

सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह लोकसभा में रोए थे, अब उनको फिर रोना है। सपा और महान दल के कार्यकर्ता रोते नहीं हैं। सपा और महान दल के बीच सीटों को लेकर समझौता हो चुका है। समय आने पर इसे सार्वजनिक कर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बिहार और बंगाल के चुनाव के दौरान कोरोना नहीं था तो जन आशीर्वाद यात्रा के लिए भी कोरोना नहीं है। बावजूद इसके कोरोना की आड़ में महान दल की जन आक्रोश यात्रा को मंजूरी नहीं दी गई। इसके बाद भी हमने प्रदेश में सपा सरकार बनाने के लिए यात्रा का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि पीलीभीत में महान दल पदाधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। वाहन जब्त किए गए। उन्होंने कहा कि वह अपने समाज के सम्मान के लिए मैदान में हैं और 2022 में सपा की सरकार बनाएंगे। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक आशुतोष मौर्य, ब्रजेश यादव आदि रहे।
-
केशव बोले : प्रदेश की सौ सीटों पर महान दल का असर
महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने कहा कि प्रदेश की 100 सीटों पर महान दल का असर है। यह ऐसी सीटें हैं जहां 2017 के विधान सभा चुनाव में महान दल को 25 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं। अब यह वोट सपा को ट्रांसफर होगा। उन्होंने कहा कि मौर्य, शाक्य, कुशवाह, सैनी समाज केशव प्रसाद मौर्य के नाम पर भ्रमित होकर भाजपा में चला गया था। अब चुनाव में यह नहीं होने वाला। अगर उनके समाज को अखिलेश सरकार में सम्मान नहीं मिला तो वह अखिलेश के दरवाजे तक जाएंगे। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और सांसद संघमित्रा मौर्य को लेकर कहा कि वह समाज को सम्मान नहीं दिला सके। 2019 के लोकसभा चुनाव में बदायूं से धर्मेंद्र यादव जीत ही गए थे, लेकिन मतगणना में गड़बड़ी हुई। धर्मेंद्र यादव की याचिका पर बदायूं सांसद के खिलाफ अब भी हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें