फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तीन नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिला पंचायत के अध्यक्ष पद पर शनिवार को तीन दावेदारों ने आवेदन किए। इनमें भाजपा से वर्षा यादव, सपा से सुनीता शाक्य व निर्दलीय के तौर पर ऐश्वर्या यादव शामिल रहीं। तीनों पर्चे शाम को वैध मान लिए गए।
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तीनों प्रत्याशियों के समर्थक और प्रस्तावक कलक्ट्रेट पहुंचे। बाकी लोग बाहर रुक गए पर इनमें से कुछ ने प्रत्याशी के साथ अंदर पहुंचकर नामांकन कराया। सुबह से ही कचहरी तिराहे से कलक्ट्रेट परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तीन जुलाई को चुनाव होना है। भाजपा ने अध्यक्ष पद के लिए पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव की पत्नी वर्षा यादव को प्रत्याशी बनाया है। जबकि सपा ने बसपा से निष्कासित पूर्व विधायक सिनोद शाक्य की पत्नी सुनीता शाक्य को चुनाव मैदान में उतारा है। सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव की पुत्रवधू ऐश्वर्या यादव ने भी जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कराया है। जिला प्रशासन ने नामांकन पत्रों की जांच शाम तीन बजे के बाद की इसमें सभी नामांकन जांच में सही मिले हैं। अब 29 जून को नाम वापसी होगी। उसके बाद पता चलेगा कि मैदान में कितने प्रत्याशी जिला पंचायत अध्यक्ष पद की दौड़ में रहेंगे।
विज्ञापन

राज्यमंत्री महेश गुप्ता समेत दिग्गजों को गेट पर रोका-नामाकंन पत्र दाखिल किए जाने को लेकर दोनों दलों के नेता और समर्थकों की पार्टी कार्यालय पर भारी भीड़ थी। भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में कार्यालय से कलक्ट्रेट तक राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता, राज्यसभा सांसद बीएल वर्मा, सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य, नगर पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल, जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय, पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य आदि मौजूद रहे। जब राज्यमंत्री समेत यह नेता कलक्ट्रेट में जाने लगे तो आचार संहिता का हवाला देकर पुलिस ने उन्हें गेट पर ही रोक दिया। शेखूपुर विधायक ने इस पर नाराजगी जताई तो सिटी मजिस्ट्रेट आ गए और उन्हें समझाकर बाहर ही रहने दिया। बाद में सपा से पूर्व मंत्री ओमकार सिंह, पूर्व विधायक आशुतोष मौर्य आदि अपने प्रत्याशी के साथ आए तो उन्हें भी बाहर रोक लिया गया। अधिकांश नेता कलक्ट्रेट गेट पर ही खड़े रहे।
नामांकन कक्ष में पहुंचे धर्मेंद्र व जितेंद्र तो उठे सवाल
नामांकन प्रकिया के दौरान कक्ष में जाने की इजाजत सीमित लोगों को होती है। ऐसे में सपा प्रत्याशी के साथ पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव व भाजपा प्रत्याशी के साथ पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव अंदर कक्ष में पहुंचे थे। इनके फोटो व वीडियो थोड़ी ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। सवाल उठने लगे कि आखिर यह लोग अंदर कैसे पहुंच गए। इस बारे में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि सत्तापक्ष के जनप्रतिनिधि अंदर नहीं जा सकते। पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव व पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव पिलहाल किसी पद पर नहीं हैं। इसलिए उन्हें अंदर आने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें