फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा के दिग्गजों ने साधा विपक्षी दलों पर निशाना

विज्ञापन
रचित गुप्ता के नाम का एलान करते बसपा नेता शमशुद्दीन राईन। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच एक ओर जहां राजनीतिक दल संगठन की मजबूती पर काम कर रहे हैं वहीं बसपा ने प्रत्याशी प्रभारियों की घोषणा शुरू कर दी है। दातागंज में बृहस्पतिवार को विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के प्रभारी शमशुद्दीन राइन ने दातागंज विधानसभा से रचित गुप्ता सोनू के नाम का बतौर प्रत्याशी प्रभारी घोषित किया। इस दौरान वक्ताओं ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा।
विज्ञापन

दातागंज में आयोजित सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के प्रभारी शमशुद्दीन राइन पहुंचे। उन्होंने भाजपा, सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सांसद गिरीश चंद्र जाटव, राज कुमार गौतम, नरेंद्र सागर, राजेश सागर, लक्ष्मी नारायण सागर, अमर चंद्र जौहर ने भी विपक्षी दलों पर निशाना साधा। कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान शमशुद्दीन राइन ने रचित गुप्ता सोनू को दातागंज विधानसभा से प्रत्याशी प्रभारी घोषित किया और 2022 के विधानसभा चुनाव में उनको जिताकर प्रदेश में मायावती की सरकार बनाने का आह्वान किया। मीडिया से बात करते हुए शमसुद्दीन राइन ने भाजपा और सपा को जनविरोधी बताया। कहा कि महिला सुरक्षा सिर्फ बसपा सरकार में ही संभव है। उन्होंने किसानों की दिक्कतों, बढ़ती महंगाई, अपराध को लेकर भाजपा सरकार को घेरने की कोशिश की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हेमेंद्र गौतम समेत भारी संख्या में बसपाइयों ने पार्टी पदाधिकारियों का स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें