फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बदायूं में फिर जीव हत्या... लोगों ने लाठी से सांप मार डाला, वन विभाग कराएगा पोस्टमार्टम

Fri, 03 Nov 2023 10:44 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के लालपुल इलाके में कुछ लोगों ने सांप को मारकर जला दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। किसी ने इसकी शिकायत वन विभाग से कर दी। वन दरोगा ने सांप मारने वालों पर एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है। 
विज्ञापन
मृत सांप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में कादरचौक और बरायमय खेड़ा के बाद शहर के लालपुल इलाके में एक सांप को पीटकर मार डाला गया। बाद में कूड़ा-कचरा डालकर उसे जला दिया गया। वन विभाग की टीम ने मौके से अधजला सांप बरामद किया है। इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। सांप का भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) बरेली में पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लालपुल इलाके में बृहस्पतिवार शाम मेडिकल स्टोर के सामने घर में सांप घुस आया था। परिवार के लोग उसे देखकर चीखते हुए घर के बाहर निकल आए। कुछ लोगों ने उसे पकड़वाकर दूर छुड़वा देने की सलाह दी। इस पर सांप पकड़ने वाले एक व्यक्ति को कॉल की गई, लेकिन जब तक वह मौके पर पहुंचा तब तक मोहल्ले के लोगों ने लाठी-डंडों से पीटकर सांप को मार डाला। बाद में लोग कूड़ा-कचरा उठा लाए और सांप को जला दिया।

ये भी पढ़ें- UP: ब्रज प्रांत के दो करोड़ घरों तक पहुंचेगा रामलला का प्रसाद, यहां के भक्तों को मिलेगा पहले दर्शन का सौभाग्य

विज्ञापन

इस दौरान भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मामला संज्ञान में आने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उसने अधजला सांप बरामद कर लिया। वन दरोगा अशोक कुमार ने बताया कि इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराई गई है। सांप को पोस्टमार्टम के लिए आईवीआरआई बरेली भेजा जाएगा। 



ये भी पढ़ें- Naag Nagin: घर में नाग-नागिन का जोड़ा कर रहा था प्रेमालाप, ग्रामीण ने लाठी से मार डाला, मुकदमा दर्ज

शहर का चूहा कांड रहा सबसे चर्चित
वैसे तो बदायूं जिले में कुत्ता, बंदर, सांड़, गाय, मोर आदि पशु-पक्षियों की हत्या हो चुकी है, लेकिन चूहा कांड जिले का सबसे चर्चित मामला रहा था। नंबवर 2022 में शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पनबड़िया में एक चूहे को नाले में डुबो-डुबोकर मार डाला गया था। इस संबंध में पशुप्रेमी विकेंद्र शर्मा ने आरोपी मनोज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन

यह प्रदेश का पहला मामला था, जिसमें चूहे की हत्या में एफआईआर दर्ज हुई थी। इसके बाद कुत्ते की हत्या, कादरचौक और उझानी कोतवाली क्षेत्र के बरायमय खेड़ा में सांप की हत्या के मामले सामने आए। उनमें भी एफआईआर दर्ज कराई गईं। फैजगंज बेहटा में बंदर की हत्या में एफआईआर दर्ज हुई।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें