फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दरोगा की वर्दी पहन फॉलोअर ने दिखाया टशन... एसओ की कुर्सी पर बैठ खिंचाए फोटो

Thu, 02 Nov 2023 05:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

फैजगंज बेहटा एसओ के निजी फॉलोअर के फोटो वायरल हुए हैं, जिसमें वह दरोगा की वर्दी पहने दिख रहा है। वहीं एसओ ने कहा कि फोटो एडिट किए हुए हैं। 
विज्ञापन
एसओ के निजी फॉलोअर के फोटो वायरल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में फैजगंज बेहटा एसओ के निजी फॉलोअर के फोटो वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह दरोगा की वर्दी पहने दिख रहा है। इलाके में चर्चा है कि फॉलोअर रात को वर्दी पहनकर क्षेत्र में निकलता है और वाहनों से अवैध उगाही भी करता है। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर फॉलोअर के कई फोटो वायरल हुए। किसी में फॉलोअर काला चश्मा पहने दिखाई दे रहा है तो किसी में गिलास पकड़े हुए है। हैरानी की बात तो यह है कि फॉलोअर ने एसओ की कुर्सी पर बैठकर भी फोटो खिंचवाया है। 

पुलिस ने डिलीट कराए फोटो 
स्थानीय लोगों ने दरोगा की वर्दी पहने फॉलोअर के फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिए। जब एसओ और फैजगंज बेहटा थाना पुलिस को इसकी जानकारी हुई तो खलबली मच गई। बाद में फेसबुक से फोटो डिलीट करा दिए गए लेकिन ये फोटो वायरल होने से इलाके में चर्चा का माहौल है। कुछ लोगों का कहना है कि फॉलोअर रात को वर्दी पहनकर निकलता है। वह थाना पुलिस के साथ गश्त भी करता है और वाहनों से उगाही भी करता है। 
विज्ञापन

उसके पास वर्दी कहां से आई। उसने किसी दरोगा की वर्दी पहनकर फोटो खिंचवाए थे या फिर उसने भी अपनी वर्दी सिलवा रखी है। अभी इसका पता नहीं चला है। इस संबंध में एसओ वेदपाल सिंह ने बताया कि यह फोटो एडिट किए हुए लग रहे हैं। वह इसकी जांच कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें