फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीआरसी पर चस्पा की गई वरिष्ठता सूची

Sat, 04 Apr 2015 07:47 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के आदेश मिलने के बाद यहां पर भी विभाग ने प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों के प्रमोशन की प्रक्रिया तेज कर दी है। सभी ब्लाक संसाधन केंद्रों पर शिक्षकों की वरिष्ठता सूची चस्पा कर दी गई है। शिक्षकों को यदि किसी तरह की आपत्ति है, तो वह खंड शिक्षाधिकारियों के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि 30 अप्रैल से पहले ही प्रमोशन की प्रक्रिया पूरी कर शिक्षकों को विद्यालय आवंटित कर दिए जाएंगे। इससे लगभग छह सौ शिक्षकों को प्रमोशन का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षकों की मांग पर पिछले दिनों सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने 26 मार्च 2015 तक चार साल की सेवा कर चुके शिक्षकों के प्रमोेशन करने के सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए थे। उसी के क्र म में बदायूं में प्राइमरी शिक्षकों के प्रमोशन की कार्रवाई शुरु कर दी गई है। इसके तहत विभाग द्वारा जिले के सभी ब्लाक संसाधन केंद्रों पर शिक्षकों की वरिष्ठता सूची चस्पा कर दी गई है। सूची में 17 जनवरी 2011 से 26 मार्च 2015 तक चार साल की पूरी सेवा कर चुके शिक्षक-शिक्षिकाओं को शामिल किया गया है। इस अवधि के लगभग छह सौ शिक्षक हैं।
बीएसए कृपाशंकर वर्मा ने बताया कि बीआरसी पर चस्पा सूची को देखकर शिक्षकों को यदि किसी तरह की आपत्ति है, तो वह संबंधित बीईओ के जरिए अपनी आपत्ति दर्ज कर सकता है। यदि किसी शिक्षक को लगता है कि सूची में उसका क्रम वरिष्ठता के आधार पर ऊपर-नीचे हैं, तो उसे दर्ज करा सकता है। आपत्ति मिलने के बाद प्रमोशन की अंतिम प्रक्रिया को पूरी कर दिया जाएगा। बोले, उनका प्रयास है कि 30 अप्रैल से पहले ही प्रमोशन कर शिक्षकों को विद्यालय आवंटित कर दिए जाएं, सो इसके लिए सभी बीईओ को भी निर्देश दिए गए हैं। इधर,सूची चस्पा होने के बाद शनिवार को बीआरसी पर तमाम शिक्षक पहुंचे।
विज्ञापन


छह से काली पट्टी बांधेंगे
बदायूं। अंतरजनपदीय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में पदोन्नति नियुक्ति की प्रथम तिथि से किए जाने की मांग की गई। तय किया गया कि नियुक्ति तिथि से प्रमोशन नहीं किए जाने के विरोध में शिक्षक छह से नौ अप्रैल तक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेंगे। 10 को बीएसए कार्यालय पर धरना देंगे। बैठक में अध्यक्ष अमित यादव, शशांक यादव, संजीव शर्मा, फखरुद्दीन, विजय कुमार, रंजना यादव, सूरजपाल, छवि शर्मा, सगीर अहमद, सर्वेश कुमार, मोर सिंह, विजय उपाध्याय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें