फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज निर्माण के काम में आई तेजी

Sat, 04 Apr 2015 07:46 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं और आसपास के जिलों के लिए टॉप प्रोजेक्ट मेडिकल कॉलेज के निर्माण में यकायक तेजी आ गई है। निर्माणदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम के आला अफसरों ने निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के लिए जोर लगा दिया है। ओपीडी के लिए 12 कक्षों की फिनिशिंग शुरू करा दी गई है। इन कक्षों में टॉयल्स का काम जारी है। ओपीडी के साथ इसी माह काम चलाऊ मेडिकल कॉलेज शुरू हो जाएगा। बाकी बिल्डिंग का निर्माण जल्दी ही पूरा होगा। इसके लिए लेबर और मशीनों की संख्या बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

उझानी मार्ग पर 545 करोड़ की लागत से बन रहे मेडिकल कॉलेज 165 मीटर लंबे और 125 मीटर चौड़े बेसमेंट पर लिंटर डालकर बिल्डिंग का निर्माण जारी है। मेन बिल्डिंग चार मंजिल तक होगा। निर्माण निगम अधिकारियों ने बताया कि 297 करोड़ की पहली किस्त से निर्माण कार्य जारी है। मेन बिल्डिंग का प्रमुख भाग अप्रैल के मध्य तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही यहां मेडिकल कॉलेज का स्टाफ काम करने लगेगा। बाकी निर्माण का काम चलता रहेगा। मेन बिल्डिंग के साथ अकादमिक बिल्डिंग का निर्माण भी शुरू हो जाएगा।

दर्शनीय है मेडिकल कॉलेज का मॉडल
मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग भी दर्शनीय होगी। इसके लिए लखनऊ के आर्केटेक्ट ने मॉडल दिया है। मेडिकल कॉलेज के दोनाें गेट और सड़कें भी आकर्षक होंगी।

मेडिकल कॉलेज की ओपीडी के लिए कक्ष तैयार हो चुके हैं। उनमें फिनिशिंग का काम चल रहा है जो जल्दी ही पूरा हो जाएगा। इन्हीं कक्षों में ओपीडी इसी माह शुरू कर दी जाएगी। बाकी का निर्माण का काम भी तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एसबी रस्तोगी, प्रोजेक्ट मैनेजर, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें