फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्र कम होने से बढ़ीं किसानों की दिक्कतें

विज्ञापन
शहर की मंडी समिति में किसान को मशीन से निकली पर्ची देते क्रय केंद्र प्रभारी। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। जिले में पिछली साल 37 धान क्रय केंद्र थे। इस बार 33 केंद्रों पर ही धान खरीद की जाएगी। इसकी वजह से उन किसानों को दिक्कत होगी जिनके क्षेत्र से केंद्र हटा दिए गए हैं। वह ज्यादा दूर धान बेचने जाएंगे या फिर आढ़ती को सस्ते में धान बेचना पड़ेगा।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिले में एक अक्तूबर से धान क्रय केंद्रों को खोल दिया गया है। जो पिछले साल की अपेक्षा चार कम है, क्योंकि पिछली बार जिले में 37 क्रय केंद्र खुले थे। जहां पर धान की खरीद की गई थी, लेकिन इस बार इन क्रय केंद्रों की संख्या कम कर दी है। इससे किसानों को अपने धान बेचने के लिए अधिक दूरी तय करनी होगी। इसका फायदा स्थानीय स्तर पर बैठने वाले आढ़तियों को होगा। क्योंकि आढ़तियों के पास धान बेचने में किसानों को तुरंत धनराशि मिलेगी। इधर विभाग को दावा है कि चार क्रय केंद्रों पर औसत से भी कम खरीद हुई थी। इसकी वजह से उन क्रय केंद्रों को बंद रखा गया है। हालांकि किसानों को दिक्कत न हो, इसके लिए बदायूं, उझानी समेत चार जगहों पर दो-दो क्रय केंद्र खोले गए हैं। ताकि किसानों को परेशानी न होने पाए।
-
धान खरीद का भुगतान भी शुरू हुआ
जिले में बुधवार से धान खरीद शुरू हो गई। इसकी शुरुआत शहर स्थित आरएफसी क्रय केंद्र से हुई थी। यहां किसान से 14 क्विंटल धान की खरीद की गई थी लेकिन मशीन में तकनीकी कमी के चलते किसान को पेमेंट नहीं हो सका। वहीं मंडी प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार को ऑनलाइन खरीद की छुट्टी थी। ऐसे में किसानों का भुगतान नहीं हो सका था। वहीं शनिवार को मंडी में किसानों को ऑनलाइन भुगतान करते हुए पर्ची दी गई।
विज्ञापन

-
धान खरीद के लिए एक अक्तूबर से क्रय केंद्र संचालित कर दिए हैं। कुछ जगह किसान केंद्रों पर गए तो धान में नमी होने की वजह से परेशानी हो रही है। किसानों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। जो धान खरीद हो रही है उसका पेमेंट समय से किया जा रहा है। प्रभारी को साफ निर्देश दिए हैं कि वह किसानों के साथ अच्छा व्यवहार रखें।
विज्ञापन

- प्रकाश नारायण, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें