फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल शहीद को पुष्प चढ़ाने नहीं आया कोई अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बगरैन (बदायूं)। इटौआ गांव निवासी रहे कारगिल शहीद हरिओम सिंह की समाधि पर कारगिल विजय दिवस पर हर साल कार्यक्रम होता है। इस बार भी शहीद की पत्नी गुड्डो देवी व बेटे शिवम सिंह के साथ परिवार व गांव के लोगों ने शहीद को पुष्प अर्पित कर नमन किया। गुड्डो देवी अब वजीरगंज ब्लॉक प्रमुख बन गई हैं। हैरत की बात यह है कि शहीद को नमन करने पुलिस प्रशासन का कोई अधिकारी नहीं आया।
विज्ञापन

कारगिल युद्ध में भारत को मिली जीत के 22 साल पूरे होने की खुशी में देश भर में जश्न का आगाज है। कारगिल विजय दिवस पर शहीद हरिओम सिंह को उनके समाधि स्थल इटौआ में सामाजिक कार्यकर्ताओं , नेताओं ने पहुंचकर शहीद की वीरगाथा को याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। भाजपा मंडल अध्यक्ष वजीरगंज अनुज सक्सेना ने शहीद को नमन किया। कहा कि हरिओम सिंह की शहादत को कभी नही भुलाया जा सकता। हालांकि हर साल थानेदार व तहसील प्रशासन के लोग शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित करने आते थे जो इस बार नहीं आए। शहीद के बेटे शिवम सिंह ने भी इस बात पर अचरज जताया कि पुलिस प्रशासन कैसे इस दिन को भूल गया।
इस मौके शहीद की पत्नी ब्लॉक प्रमुख वजीरगंज गुडडो देवी , बगरैन मंडल अध्यक्ष लालू सिंह, महामंत्री अरविंद सिंह, शहीद के भाई भाई तिलक सिंह, सुनील सिंह व प्रधान के पति मोनू सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें