शादी से लौटते समय हुआ हादसा
ममता की शादी एटा के वीरेंद्र से हुई थी। पति की मौत के बाद ममता अपने मायके कुंवरगांव क्षेत्र के गांव यूसुफ नगर में गांव के ही चन्द्रकेश से शादी करके उसके साथ रहने लगी थी। जमीन को लेकर पहले पति के भतीजे ने वाद दायर कर रखा था। इसी सिलसिले में किसी से बातचीत करने और शादी में शामिल होने वह उझानी गई थी। बुधवार को लौटते समय हादसे में ममता, उसके बेटे विजय की मौत हो गई, जबकि बेटी व एक अन्य बच्चा घायल है। ममता आशा कार्यकर्ता थी।