फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक संग तीन सौ लोगों ने मुफ्त देखी द कश्मीर फाइल्स

विज्ञापन
उझानी सिनेमा हॉल में विधायक के साथ कश्मीर फाइल्स देखते लोग। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। श्री ब्राह्मण सभा की ओर से बुक कराए गए सिनेमाहाल में विधायक हरीश शाक्य की मौजूदगी में 300 लोगों ने मुफ्त में द कश्मीर फाइल्स देखी।
विज्ञापन

स्थानीय सिनेमा हॉल में बुधवार सुबह नौ बजे अतिरिक्त शो शुरू हुआ। इससे पहले ही परिसर में पहुंचे दर्शकों का श्री ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष किशन चंद्र शर्मा की ओर से स्वागत किया गया। बिल्सी से भाजपा विधायक हरीश शाक्य के साथ फिल्म देख रहे दर्शकों ने कश्मीर से जुड़े घटनाक्रम पर आधारित कश्मीर फाइल्स के कलाकारों के प्रदर्शन को सराहा।
विज्ञापन

बता दें कि इस फिल्म को मुफ्त में दिखाने के लिए शर्मा ने सिनेमाहॉल मालिक अशोक गुप्ता से बात कर पहले ही हाल बुक कर तीन सौ टिकट खरीद लिए थे, जिन्हें मंगलवार दोपहर बाद तक बांटा गया था। फिल्म देखने वालों में गोपी बल्लभ शर्मा, प्रदीप शर्मा, राहुल शंखधार, मोहित राज शर्मा, मनीष उपाध्याय, विवेक राष्ट्रवादी, अजय तोमर, रोहन शर्मा और संजीव शर्मा शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें