फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: वजीरगंज में बदमाशों ने लूट के दौरान गल्ला व्यापारी की हत्या की

Tue, 19 Oct 2021 12:04 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं

सार

शिवम को बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर करीब 65 हजार रुपये से भरा बैग देने के लिए कहा। विरोध पर बदमाशों ने शिवम को दो गोलियां मार दीं और बैग लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
गोली मारी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वजीरगंज कस्बे में मंगलवार सुबह फड़ लगाकर गल्ला खरीद रहे व्यापारी 23 वर्षीय शिवम वार्ष्णेय की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह 10.30 बजे शिवम अपने भाई मोनू के साथ वजीरगंज में बिल्सी रोड पर फड़ लगाकर धान व बाजरा आदि खरीद रहे थे। तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उन्हें करीब 65 हजार रुपये से भरा बैग देने के लिए कहा। विरोध पर शिवम को दो गोलियां मार दीं और बैग लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें