फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोमबत्ती फैक्टरी में लगी भीषण आग

विज्ञापन
बिसौली में मोमबत्ती फैक्ट्री में लगी आग का द्रश्य - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिसौली। नगर के बिल्सी रोड स्थित सुनील मिश्रा की मोमबत्ती फैक्टरी में सोमवार रात आग लग गई। फैक्टरी में मौजूद नौ मशीन, वैन, स्कूटी, जेनरेटर सहित बीस लाख से अधिक का सामान आग की भेंट चढ़ गया। फायर ब्रिग्रेड देरी से पहुंचने से पुलिस व लोगों ने मशक्कत के बाद बमुश्किल आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

नगर के बिल्सी रोड स्थित सुनील मिश्रा का श्रीराम कैंडल वर्क्स नाम से मोमबत्ती का कारखाना है। सोमवार देर रात अचानक कारखाने में आग की लपटें उठने लगीं। आस पड़ोस के लोगों ने कारखाना मालिक को कॉल पर इस बात की जानकारी दी। इस पर सुनील मौके पर पहुंच गए। उस समय कारखाने से ऊंची लपटें उठ रही थीं। सूचना पर कोतवाल ऋषिपाल सिंह पहुंचे। वहीं सूचना के काफी देर बाद फायर बिग्रेड घटनास्थल पर पहुंची। तब तक पुलिस व मोहल्ले के लोगों ने मशक्कत के बाद आग पर काफी हद तक काबू पा लिया। आग से फैक्टरी में रखीं नौ मशीनें, वैन, एक स्कूटी, जेनरेटर आदि समेत लाखों का सामान जल गए। आग इतनी भीषण थी कि लोहे के एंगिल तक टेढ़े हो गए। सुनील मिश्रा ने बताया कि आग में मोमबत्ती की नौ मशीन, जेनरेटर, 50 क्विंटल मोम, वैन, स्कूटी सहित बीस लाख से अधिक का सामान जल गया। लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का सर्वे किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें