फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से नाराज किसानों ने उपकेंद्र घेरकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बिजली उपकेंद्र पर प्रदर्शन करते किसान। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
जरीफनगर। एक ओर जहां सरकार किसानों को भरपूर बिजली देने के दावे कर रही है वहीं स्थानीय स्तर पर अधिकारी व कर्मचारी बिजली कटौती के घंटे बढ़ाकर उनका दर्द बढ़ा रहे हैं। गेहूं की बुआई के वक्त बिजली व्यवस्था चरमराने से परेशान किसानों ने मंगलवार को बिजली उपकेंद्र का घेराव कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

दरअसल, ग्रामीण इलाकों की बिजली व्यवस्था इस कदर चौपट है कि बमुश्किल तीन से चार घंटे ही बिजली सप्लाई मिल पा रही है। इससे किसानों की फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। बिजली न मिलने से गेहूं की फसल की बुआई भी किसान समय से नहीं कर पा रहे हैं। इससे परेशान किसानों ने बिजली उपकेंद्र का घेराव कर प्रदर्शन किया। करीब आधे घंटे तक प्रदर्शन करने के बाद भी कोई अधिकारी किसानों की समस्याओं को सुनने नहीं पहुंचे। तब किसान मायूस होकर घर लौट गए। किसानों का साफ कहना है कि यदि उनकी समस्या का कोई निस्तारण नहीं हुआ तो मजबूरन उन्हें सड़क पर उतरकर बिजली विभाग के खिलाफ आंदोलन करना पडे़गा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें