बदायूं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएमओ की अध्यक्षता में स्काउट भवन में कार्यशाला का आयोजन किया गया। शुभारंभ सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय ने किया गया। वक्ताओं ने कहा कि मेहनत के बल पर महिलाएं आगे बढ़ रहीं हैं।
बिसौली एसडीएम ज्योति शर्मा ने कहा कि किसी समय महिलाओं को कमजोर समझा जाता था, लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत के बल पर हर क्षेत्र में सफलता अर्जित कर ली है। इस मौके पर महिला शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य, जिलाध्यक्ष सीमा यादव, बीएसए डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने भी विचार रखे। वर्कशाप में महिला सीएमएस डॉ. रेखा रानी, जिला कुष्ठ अधिकारी सुधा सोलंकी, सुषमा देवी, जूही शर्मा, सुनीता, सीमा रानीकमलेश, स्मृति परमार, किरण सिंह, अनुपमा सिंह, वंदना, तृप्ती, अनु राय मौजूद रहे।
भगवान परशुराम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुए कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल, उसहैत पालिकाध्यक्ष सेनरा वैश्य व रजनी मिश्रा मौजूद रहीं। कुमार तनय महिला युवा संगठन की ओर से कुर्सी दौड़, नीबू रेस, कैरम आदि प्रतियोगिताएं हुईं। इस मौके पर दीपिका, रीना, ईशा, आशा आदि मौजूद रहे। संवाद