फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में मतगणना कल

विज्ञापन
मंडी समिति स्थित मतगणना स्थल पर लगाया गया बैरियर। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को सातवें और अंतिम चरण का मतदान होने के बाद दस मार्च को प्रस्तावित मतगणना के लिए तैयारियां तेज हो गईं हैं। मंडी स्थल पर मतगणना को लेकर मंगलवार को भी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। मतगणना सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। सुरक्षा के भी बंदोबस्त रहेंगे। मतगणना स्थल पर बैरिकेडिंग, बैरियर लगाने का काम लगभग पूरा हो गया है।
विज्ञापन

मतगणना बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से शुरू होगी। प्रत्येक विधानसभा सीट के लिए 14 टेबल रहेंगी। एक टेबल पर चार कार्मिक और एक माइक्रो ऑब्जर्वर की तैनाती रहेगी। छह विधानसभा सीटों के लिए कुल 84 टेबल पर 336 कार्मिक वोटों की गिनती करेंगे। प्रत्याशियों के समर्थकों और भीड़ को मतगणना स्थल से कम से कम 500 मीटर तक दूर रखा जाएगा। इसके लिए मंडी समिति रोड पर दोनों ओर बैरिकेडिंग की जा रही है। मतगणना स्थल के भीतर केवल पास धारक ही प्रवेश कर सकेंगे। मतगणना केंद्र के बाहर मीडिया सेंटर बनाने का काम भी शुरू हो गया है।
मतगणना के दौरान आम लोगों को मीडिया माध्यमों और निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से पल-पल के चुनाव परिणाम उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। मतगणना के प्रत्येक राउंड के बाद परिणाम वेबसाइट पर अपलोड करने की व्यवस्था भी की गई है। निर्वाचन आयोग ने मतगणना के लिए प्रेक्षक तैनात किए हैं। सभी विधानसभा सीटों की मतगणना पर एक प्रेक्षक नजर रखेगा।
विज्ञापन

-
प्रत्येक प्रत्याशी को अधिकतम 17 मतगणना अभिकर्ता
मतगणना के दौरान एक प्रत्याशी अपने 17 मतगणना अभिकर्ता बनवा सकता है। इनमें 14 मतगणना अभिकर्ता और तीन अभिकर्ता पोस्टल बैलेट के लिए होंगे। मतगणना केंद्र में प्रवेश के लिए प्रत्याशियों और अभिकर्ताओं को पास जारी किए जाएंगे। मतगणना केंद्र में उपस्थित प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं को भोजन पहुंचने के लिए प्रवेश की अनुमति रहेगी। इसके लिए पास जारी किया जाएगा। इसके अलावा किसी भी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। मतगणना केंद्र के भीतर की सुरक्षा केंद्रीय बलों और बाहर की सुरक्षा पुलिस पर रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें