फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महावीर स्वामी का जन्मोत्सव मनाया, नगर में गूंजी जयकार

विज्ञापन
उझानी में महावीर स्वामी का रथ लेकर शोभायात्रा में शामिल अनुयायी। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
उझानी। महावीर स्वामी के जन्मोत्सव पर बृहस्पतिवार को धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। रथ पर सवार महावीर स्वामी के स्वरूप के आगे जयकारे लगाते हुए चल रहे महिलाओं और पुरुषों ने उनका गुणगान किया।
विज्ञापन

साहूकारा मोहल्ला स्थित जैन मंदिर से धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत सुबह हुई। जैन समाज के लोगों ने पूजन किया। इसके बाद मंदिर परिसर से शुरू हुई शोभायात्रा बाजारकलां मोहल्ला से कछला रोड बाजार होकर स्टेशन रोड पर पहुंची। यहां रथ पर फूल बरसाए गए। समापन पर मंदिर परिसर में सजातीय बच्चों ने धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शोभायात्रा और कार्यक्रम में अरुण जैन, अनूप जैन, संजीव कुमार, अमित जैन, अर्पित, सिद्धार्थ जैन, पिंटू जैन, रजनी जैन, संगीता जैन, शीला देवी, सुमन जैन, नमिता, वंदना जैन, राकेश जैन, संचित जैन और सतीश जैन आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें