फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: श्रीराम कथा सुनने से दूर होता है दुख-दर्द

विज्ञापन
सियाराम नगर में राम कथा सुनाते आचार्य गौरव कृष्ण पांडे। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। आचार्य गौरव कृष्ण पांडे ने कहा कि श्रीराम कथा सुनने मात्र से मनुष्य को सुख व शांति मिलती है। इससे जहां लोगों का दुख-दर्द कम होता है तो वहीं दरिद्रता का भाव भी कम होता है।
विज्ञापन

सियाराम नगर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन आचार्य गौरव कृष्ण पांडे ने भगवान राम की महिमा का बखान किया। कहा कि रामकथा सुनने से मानव जीवन धन्य हो जाता है। मनुष्य जीवन के सारे दुखों का नाश हो जाता है। उसे हर स्थिति में एक समान रहने की सीख मिलती है। उन्होंने कहा कि राम नाम तो कण-कण में व्याप्त है।
मात्र कुछ ही वक्त निकालकर अगर कोई रामकथा सुन ले, तो उसका जीवन सफल हो जाता है। आज हर किसी के जीवन में उतार-चढ़ाव है। ऐसे में रामकथा उन्हें सच्चाई का एहसास करवाती है। बिना सत्संग के मानव का जीवन अधूरा होता है। जीवन के सारे कष्टों का निवारण सिर्फ राम कथा से ही संभव है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें