फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में स्टाफ नर्स समेत दो पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
आसफपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराई गई थी प्रसूता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। आसफपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में पुलिस ने स्टाफ नर्स समेत दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पति का आरोप है कि स्टाफ नर्स ने प्रसव कराने के नाम पर उसे रोके रखा था लेकिन उसकी पत्नी की लगातार हालत बिगड़ती चली गई।
फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव सादुल्लानगर उर्फ रौला निवासी सियाराम के मुताबिक उन्होंने तीन फरवरी को पत्नी मुन्नी देवी को आसफपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। सुबह छह बजे स्टाफ नर्स जहीन मिर्जा उसका उपचार कर रहीं थीं। दोपहर दो बजे तक वह लापरवाही करती रहीं और उन्होंने मुन्नी को ठीक तरह से नहीं देखा। उनसे कई बार बोला गया लेकिन उन्होंने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। उनके साथ हाथापाई भी की।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने मोबाइल से वीडियो बनाने की कोशिश की लेकिन नर्स की मदद को समद नाम का व्यक्ति आ गया। उसने भी हाथापाई की। उन्होंने अपने गांव के प्रधान को सूचना देकर बुलाया। जब मुन्नी को निजी वाहन से चंदौसी लेकर जा रहे थे तो दुंदपुर के नजदीक मुन्नी को मृत बेटा पैदा हुआ। ज्यादा रक्तस्राव होने की वजह से बाद में मुन्नी की भी मौत हो गई।
विज्ञापन

उनकी सूचना पर पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करा दिया था। बच्चे के शव को बिना पोस्टमार्टम के ही दफन कर दिया गया था। इस मामले में अब पुलिस ने सियाराम की तहरीर पर स्टाफ नर्स जहीन मिर्जा और समद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें