फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में मां के साथ चारपाई पर सो रहे पांच माह के बच्चे का अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव कल्लिया काजमपुर में रविवार रात मां के साथ चारपाई पर सो रहे पांच माह के बच्चे का अपहरण हो गया। रात 12 बजे मां उसे दूध पिलाने उठी तो बच्चा चारपाई से गायब था। कई जगह तलाश किया लेकिन बच्चे का पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। सुबह पुलिस अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण की एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कल्लिया काजमपुर निवासी नेमपाल खेतीबाड़ी करके अपना परिवार चलाते हैं। उनका घर गांव के बाहरी साइड में कच्चा बना है। चहारदीवारी भी छोटी है। रविवार रात नेमपाल और उनकी पत्नी कन्यावती अलग-अलग चारपाई पर सो रहे थे। उनका पांच माह का बेटा आयुष कन्यावती के पास सो रहा था। जबकि बड़ा बेटा नेमपाल की चारपाई पर था। रात करीब 12 बजे कन्यावती अपने बेटे आयुष को दूध पिलाने के लिए उठीं। जैसे ही उनकी नजर चारपाई पर गई कि वह बेटे को गायब देखकर चौंक गई। उन्होंने तुरंत पति को उठाया और बच्चे को तलाश किया। घर के अलावा उन्होंने बच्चे को आसपास तलाश कर लिया। कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। इस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। सुबह एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान, सीओ सिटी चंद्रपाल सिंह पहुंचे। बरेली से डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया। पूरे गांव और आसपास खेतों में सर्च अभियान चलाया गया। इसके बावजूद बच्चे का पता नहीं चला। पुलिस ने नेमपाल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।
कुंवरगांव के कल्लिया काजमपुर से एक बच्चा लापता हुआ है। मामले में तहरीर के आधार पर अपहरण के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बच्चे की तलाश की जा रही है। - प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें