फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर जुटेंगे श्रद्धालु, कछला घाट पर इंतजाम नाकाफी

विज्ञापन
कछला से जल भरकर निकले कांवड़िए। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
उझानी / कछला (बदायूं)। महाशिवरात्रि पर मंगलवार को शिवालयों में जलाभिषेक से पहले गंगाजल भरने के लिए कछला गंगाघाट पर हजारों कांवड़ियों के पहुंचने की उम्मीद के बीच प्रशासनिक स्तर से फिलहाल ऐसा कोई इंतजाम नहीं किया गया है जो कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा के अनुरूप दिखे। दूर-दराज के कांवड़िए हालांकि गंगाघाट पर पहुंचने लगे हैं लेकिन अब तक प्राइवेट गोताखोरों को भी नहीं लगाया गया है। अब राजस्थान के कांवड़िए की मौत के बाद कछला चौकी के पुलिस कर्मियों की घाट पर ड्यूटी जरूर लगा दी गई है।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि (शिवतेरस) मंगलवार की है। बदायूं जिले के शिवालयों के अलावा बरेली में आंवला के गौरीशंकर मंदिर और शाहजहांपुर जिले में पटना देवकली में महादेव का जलाभिषेक करने के लिए हजारों की संख्या में शिवभक्त जल भरने के लिए कछला गंगाघाट पर पहुंचते हैं। राजस्थान से भी श्रद्धालु आते हैं। दो-तीन दिन पहले से ही गंगाघाट पर कांवड़ियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाता है।
शनिवार को भी घाट पर ऐसा ही नजारा देखने को मिला। दूर-दराज के कांवड़ियों की टोलियां जल भरकर बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए शिवालयों की ओर निकल पड़ीं लेकिन घाट पर पुलिस और नगर पंचायत प्रशासन की कोई इंतजाम नहीं दिखा। यहां तक कि घाट पर न तो पुलिस का इंतजाम था और न ही कांवड़ियों को हादसे बचाने के लिए प्राइवेट गोताखोरों की टीम। यही नहीं, प्रशासन ने गंगा में गहराई वाले स्थानों को चिह्नित भी नहीं किया था।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार के दिन भले ही कांवड़ियों की संख्या ज्यादा नहीं थी लेकिन सोमवार सुबह से देर रात तक जल भरने को पहुंचने वाले कांवड़ियों की तादाद काफी रहने की संभावना है। इधर, कछला नगर पंचायत अध्यक्ष नरेश यादव ने बताया कि घाट पर रविवार सुबह विशेष सफाई अभियान चलेगा। प्राइवेट गोताखोरों को नावों पर लगाया जाएगा। इसके लिए नगर पंचायत कर्मियों की टीम भी बना दी गई है।
-
सोमवार को पूरे दिन घाट पर रहेगा अतिरिक्त पुलिस फोर्स
शिवतेरस से एक दिन पहले गंगाघाट पर कांवड़ियों की भीड़ जुटने के मद्देनजर पुलिस की ओर से ड्यूटी लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उझानी सर्किल के सभी थानों के अधिकतर पुलिस कर्मियों को बरेली-मथुरा हाईवे समेत गंगाघाट पर तैनात किया जाएगा। पीएसी, यातायात पुलिस और महिला पुलिस कर्मियों की भी ड्यूटी लगेगी। कोतवाली पुलिस की ओर से अतिरिक्त फोर्स की तैनाती को डिमांड भी भेज दी गई है। उम्मीद है कि इस बार पीएसी के गोताखोर भी घाट पर मौजूद रहेंगे।
-
शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए कछला घाट पर काफी संख्या में कांवड़िए पहुंचते हैं। सोमवार को भीड़ ज्यादा होगी। इसी के मद्देनजर पुलिस व्यवस्था की जा रही है। पुलिस के अलावा प्रशासनिक अफसरों की भी हालात पर नजर रहेगी। ऐसी व्यवस्था की जाएगी, जो कांवड़ियों के अनुरूप हो।
विज्ञापन

- गजेंद्र सिंह क्षोत्रिय, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें