फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन में फंसे अयाज की मुश्किलें बढ़ीं, भोजन और पानी की भी दिक्कत

विज्ञापन
अयाज।संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। शहर के नाहर खां सराय निवासी मेडिकल छात्र अयाज भी यूक्रेन में फंसे हैं। शनिवार को अयाज की मां रहनुमा बेगम अपने परिवार के लोगों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचीं और वहां प्रभारी डीएम ऋषिराज से मुलाकात कर बेटे की दुश्वारियों के बारे में बताया।
विज्ञापन

रहनुमा बेगम अपने रिश्तेदार सपा नेता हाफिज इरफान के साथ शनिवार दोपहर प्रभारी डीएम के पास आईं। उन्होंने बताया कि बेटा अयाज एमबीबीएस की पढ़ाई के लिहाज से यूक्रेन के लवानो फ्रेंकिस्क शहर में रह रहा है। रूस के हमलों के बाद दूसरे छात्रों के साथ वह भी अपने कमरे में फंसा है। बताया कि वहां बाजार और एटीएम भी बंद पड़े हैं। अयाज व उसके साथियों के पास खाने को भोजन व पानी तक का संकट है। उनकी अयाज से बात होती है तो वह वहां की भयावह स्थिति के बारे में बताता है। उनकी मांग थी कि स्थानीय अधिकारी भारत सरकार व दूतावास से संपर्क कर अयाज की घर वापसी की व्यवस्था कराएं। प्रभारी डीएम ने उन्हें मदद का भरोसा दिलाया। कहा कि वह इसकी जानकारी प्रदेश मुख्यालय के जरिये सरकार को भेज देंगे। कोशिश रहेगी कि जल्द ही राहत मिल जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें