फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत लेखपाल के घर से नकदी समेत पांच लाख रुपये के जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। पिछले कई दिनों से सक्रिय चोरों ने सोमवार रात सेवानिवृत्त लेखपाल के घर को निशाना बना लिया। चोर नकदी समेत करीब पांच लाख रुपये के जेवरात समेट ले गए। गृहस्वामी की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन

सहसवान तहसील से सेवानिवृत्त लेखपाल कुशलपाल सिंह बरेली-मथुरा हाईवे किनारे एक बैंक के नजदीक अहीरटोला मोहल्ले की नई बस्ती के रहने वाले हैं। सोमवार को उनकी बेटी और दामाद भी घर आए। शाम को खाना खाने के बाद सभी लोग दूसरी मंजिल पर जाकर सो गए। जीना का दरवाजा खुला रह गया। तड़के कुशलपाल नीचे उतरकर कमरे में पहुंचे तो अलमारी खुली पड़ी थी। यह देख उन्होंने बेटे समेत दामाद को भी आवाज देकर उठाया। सभी ने अलमारी को देखा तो उसके अंदर लॉकर में रखे जेवरात और 20 हजार रुपये गायब थे। जबकि बेटे और दामाद के सेलफोन और कमीज की जेब में रखे रुपये सुरक्षित मिले।
सेवानिवृत्त लेखपाल के घर में चोरी का जिसे भी पता लगा, वह उनके घर पहुंच गया। कुशलपाल ने कॉल करके पुलिस को भी बुला लिया। दरोगा सुरेंद्र सिंह समेत पुलिसकर्मियों ने छत से लेकर कमरे का मौका मुआयना किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी सेवानिवृत्त लेखपाल के घर घटना के बारे में जानकारी की। गृहस्वामी की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर सौंप दी है। तहरीर में ही उन्होंने चोरी में गए जेवर की सूची बनाई है। पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है। बता दें कि रविवार रात में चोरों ने दो मंदिरों को निशाना बनाया था। इससे पहले चोर बसोमा और कछला कस्बे में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें