फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक पर तिरपाल उतार रहा ड्राइवर हाईटेंशन लाइन से जिंदा जला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली (बदायूं)। कस्बे में बिल्सी रोड पर मंगलवार सुबह ट्रक का तिरपाल उतार रहा ड्राइवर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से जिंदा जल गया। कुछ लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की थी। उसे स्थानीय डॉक्टर के पास भी ले गए लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। ड्राइवर लखनऊ से ट्रक में दवाइयां भरकर लाया था। उन्हें उतारने के दौरान ये हादसा हो गया। शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

गाजियाबाद जिले के मोदीनगर थाना क्षेत्र में गोविंदपुरी निवासी 40 वर्षीय दीपक ट्रक ड्राइवर थे। वह एक ट्रांसपोर्ट कंपनी का ट्रक चलाते थे। चार दिन पहले दीपक लखनऊ से खेती से संबंधित दवाइयां लाने को घर से निकले थे। मंगलवार सुबह छह बजे दीपक लखनऊ से दवाइयां लादकर बिसौली कस्बे पहुंचे थे। उन्हें बुधवार बाजार स्थित कृष्णा बीज भंडार पर दवाइयां उतारनी थीं। दुकान मालिक ने उन्हें बिल्सी रोड पर स्थित दुकानों पर भेज दिया। इससे दीपक बिल्सी रोड पर ट्रक ले गए और दुकानों के बाहर ट्रक खड़ा करके तिरपाल उतारने के लिए ऊपर चढ़ गए। बताते हैं कि दुकानों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी। जैसे ही उन्होंने तिरपाल ऊपर उठाया कि उनका हाथ हाईटेंशन लाइन से चिपक गया और लाइन में तेज फाल्ट के साथ वह गंभीर रूप से झुलसकर ट्रक पर ही गिर गए। इस दौरान कुछ लोग बिल्सी रोड से गुजर रहे थे। उन्होंने फाल्ट होने की आवाज कि वह दुकानों की ओर दौड़ पड़े। उन्होंने तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर तमाम लोग पहुंच गए। उन्होंने बमुश्किल ड्राइवर को ट्रक के ऊपर से उतारा। फिर उन्हें कस्बे के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां दीपक को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने ड्राइवर के परिवार वालों को हादसे की जानकारी दी। इस पर दीपक की पत्नी पूजा अपनी बेटी और परिवार के लोगों के साथ बिसौली पहुंच गए। पूजा ने बताया कि उन्होंने ये ट्रक खरीद लिया था लेकिन अभी उनके नाम नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें