फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमण की बढ़ी रफ्तार, 171 नए संक्रमित मिले, ज्यादातर युवा

विज्ञापन
बाजार में बिना मास्क के निकले लोग। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। मंगलवार को नए संक्रमित रोगियों की संख्या में कुछ कमी आने के बाद बुधवार को बड़ी संख्या में संक्रमित मिले हैं। बुधवार को कुल 171 संक्रमित मिलने के साथ जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या बढ़कर 786 हो गई है। बुधवार को मिले संक्रमितों में 90 फीसदी युवा हैं। 20 वर्ष तक के संक्रमितों की संख्या 23 है और 30 वर्ष तक के संक्रमितों की संख्या 85 है।
विज्ञापन

बुधवार को सबसे ज्यादा 67 संक्रमित शहर में मिले हैं। बिसौली में 22, उझानी में 21, कादरचौक में नौ, उसावां में आठ, दातागंज में सात संक्रमित मिले हैं। सालारपुर, दहगवां, अंबियापुर सहसवान में भी नए संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में ऑफीसर्स कॉलोनी में रहने वाले एक न्यायिक अधिकारी और उनका सात साल का बेटा भी शामिल है। बैंक ऑफ बड़ौदा में दो, पीएनबी बिसौली, एसबीआई बिसौली और सीएचसी बिसौली में भी एक-एक संक्रमित मिला है।
सीएचसी बिनावर और राजकीय मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर को भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। बुधवार को 171 नए संक्रमित मिलने के साथ होम क्वारंटीन 96 संक्रमित स्वस्थ हो गए हैं। कुल 786 संक्रमितों में 780 को होम क्वारंटीन किया गया है। चार संक्रमितों का दूसरे जिले और एक का राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को मिले संक्रमितों में शहर में सात और बिसौली में आठ साल का बच्चा भी शामिल है। 15 वर्ष तक के संक्रमितों की संख्या 10 है। 20 वर्ष तक के संक्रमितों की संख्या 23 और 30 वर्ष तक के संक्रमितों की संख्या 85 है। ट्रेसिंग में सामने आया है कि बच्चों को संक्रमण उनके परिवार में ही किसी के संक्रमित होने के कारण हुआ है। किसी भी संक्रमित की हालात ज्यादा खराब नहीं है। बुधवार को मिले संक्रमितों में 12 लोगों की ट्रेसिंग नहीं हो सकी है।
संक्रमण बढ़ने के बाद भी लापरवाही बरत रहे लोग
कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। बुधवार को जिले में मिले 171 संक्रमितों के संपर्क में आने वाले 400 से ज्यादा लोगों को ट्रेस किया गया है। इनके सैंपल जांच को भेजे गए हैं। गौर करने वाली बात यह है कि अस्पतालों से लेकर सरकारी कार्यालयों तक संक्रमण फैल रहा है। शहर का शायद ही कोई इलाका ऐसा है जहां संक्रमित न हों। इसके बाद भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं। मास्क का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर दो गज की दूरी का भी पालन नहीं हो रहा। डॉक्टरों का कहना है कि इन हालात में आने वाले दिनों में संक्रमण बेकाबू हो जाएगा।
इस तरह बढ़ा ग्राफ
10 जनवरी- 21
11 जनवरी- 48
12 जनवरी- 72
13 जनवरी- 92
14 जनवरी- 117
15 जनवरी- 114
16 जनवरी- 116
17 जनवरी- 154
18 जनवरी- 78
19 जनवरी- 171
बुधवार को जिले में 171 नए संक्रमित मिले हैं। शहर में 67 नए संक्रमित मिले हैं। बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में युवाओं की संख्या ज्यादा है। 20 वर्ष तक के ही 23 लोग हैं। कुछ बच्चे भी संक्रमण का शिकार हुए हैं। संक्रमितों के संपर्क में आने वालों को ट्रेस किया जा रहा है। संक्रमण से बचने के लिए मास्क का इस्तेमाल बेहद जरूरी है। साथ ही कोरोना का टीका जरूर लगवाएं।
-डॉ. रजनीश शर्मा, कंट्रैक्ट एंड ट्रेसिंग ऑफीसर कोविड- 19
427 केंद्रों पर 44 हजार से ज्यादा ने लगवाया कोरोना का टीका
बदायूं। बुधवार को जिले में 427 केंद्रों पर 44 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। इस दौरान 163 केंद्रों पर 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोर-किशोरियों को टीका लगाया गया। 17 केंद्रों पर बूस्टर डोज दी गई और 264 केंद्रों पर 18 वर्ष आयु से अधिक वालों को टीका लगाया गया। इस दौरान कुल 44412 लोगों ने टीका लगवाया। 1958 लोगों ने वैक्सीन की बूस्टर डोज ली। 11029 किशोर और किशोरियों ने टीका लगवाया। 7537 लोगों ने पहला और 23888 लोगों ने दूसरा टीका लगवाया। किशोर और किशोरियों को पहला अीका 22 जनवरी तक लगाया जाएगा। नोडल अधिकारी टीकाकरण डॉ. मोहम्मद असलम ने बताया कि शीतलहर के बीच भी टीकाकरण की अच्छी प्रगति हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें