बिसौली सीएचसी पर स्वास्थ मेले में पंजीकरण कराते लोग। संवाद
जिले भर में स्वास्थ्य मेलों का हुआ आयोेजन, प्रभारी सीएमओ ने लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को जिले की सभी सीएचसी पर आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्दी-जुकाम और बुखार के अलावा खुजली के मरीजाें की संख्या ज्यादा रही। प्रभारी सीएमओ डॉ. अब्दुल सलाम ने मेलों का निरीक्षण किया।
स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए समय-समय पर इस तरह के स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाता है। रविवार को आयोजित किए जाने वाले मेलों की कई दिन से तैयारी चल रही थीं।
रविवार को फैजगंज बेहटा स्वास्थ्य केंद्र पर 102 मरीजों ने पंजीकरण कराया। उसावां में 310, म्याऊं में 193, कादरचौक में 180, बिसौली में 55, दहगवां में 240, नाधा में 210, वजीरगंज में 27, सहसवान में 290, सैदपुर में 117, उझानी में 31 मरीजों ने पंजीकरण कराकर दवाएं लीं।
बिसौली सीएचसी पर स्वास्थ मेले में पंजीकरण कराते लोग। संवाद