फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ माह की बच्ची की पीठ में गांठ का किया गया ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में शनिवार को नौ माह की बच्ची का ऑपरेशन किया गया। वह बच्ची पीठ में रीढ़ की निचले हिस्से पर जन्मजात गांठ से परेशान थी। ऑपरेशन के बाद में बच्ची स्वस्थ्य है।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि दातागंज के सिसियां गोसाईं निवासी नौ माह की बच्ची अंजू का जन्म अस्पताल में ऑपरेशन से अवधि पूरी करने पर किया गया था, पर बच्ची के जन्म से पीठ में एक गांठ थी। इसको लेकर उसके माता-पिता राजकीय मेडिकल कॉलेज में न्यूरो सर्जन से मिले। डॉक्टर ने बताया कि बच्ची के पीठ में रीढ़ की निचले हिस्से पर बीच में जन्मजात गांठ (लुंबो-सेक्रल मेनिंगोमीलोसेले) के मामले से पीड़ित है। इसके बाद में बच्ची की जांचें कराई गईं। उसके बाद में शनिवार को ऑपरेशन किया गया। इस मौके पर न्यूरो सर्जन डॉ. यशवीर सिंह, एनेस्थीसिया डॉ. हितेश और टीम के अन्य सदस्य मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें