फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मेले में देखे गए दो हजार से ज्यादा रोगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। रविवार को जिले में 48 स्थानों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में दो हजार से ज्यादा रोगी पहुंचे। मेले में एक क्षय रोगी की पहचान की गई। 406 बच्चे भी अभिभावकों के साथ स्वास्थ्य मेला में पहुंचे। इनको भी जांच के बाद दवाएं दी गईं।
विज्ञापन

दो साल पहले कोरोना संक्रमण के कारण हर रविवार को आयोजित किए जाने वाले मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन बंद कर दिया गया था। अब सरकार ने फिर से मेले का आयोजन शुरू किया है। हर जरूरतमंद तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए मेले का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को जिले में 48 स्थानों पर स्वास्थ्य मेले में 85 डॉक्टर और 187 पैरामेडिकल स्टाफ को लगाया गया। मेले में 1101 पुरुष, 987 महिलाओं और 406 बच्चों को स्वास्थ्य लाभ दिया गया। कुल 2494 रोगियों की जांच करने के बाद उनको दवाओं का वितरण किया गया।
स्वास्थ्य मेले में 66 आयुष्मान कार्ड धारक भी पहुंचे। किसी भी मेला स्थल से रोगी को रेफर करने की नौबत नहीं आई। सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय ने स्वास्थ्य मेलों का औचक निरीक्षण कर यहां पहुंचे लोगों से बात करने के साथ डॉक्टरों और स्टाफ को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

-
प्रतिदिन तीन-तीन ब्लॉकों में वृहद स्वास्थ्य मेला आज से
बदायूं। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिले में 18 से 23 अप्रैल तक वृहद स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाएगा। रोज तीन ब्लॉकों में सीएचसी-पीएचसी पर स्वास्थ्य मेला लगाया जाएगा। इसके अलावा हर रविवार को स्वास्थ्य मेलों का आयोजन भी होता रहेगा। सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय ने बताया कि प्रतिदिन तीन ब्लॉकों पर 18 से 23 अप्रैल तक वृहद स्वास्थ्य मेलों का आयोजन भी किया जाएगा। वृहद स्वास्थ्य मेलों में सांसद और विधायकों की उपस्थिति भी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें