फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंगबली की शोभायात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम के तत्वावधान में शनिवार की रात हनुमान जन्मोत्सव में नगर में भव्य झांकियों के साथ बजरंगबली की शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बाहर से आईं झांकियां आकर्षण का विशेष केंद्र रहीं।
विज्ञापन

बिल्सी-वजीरगंज रोड स्थित कन्या महाविद्यालय से श्री गणेश पूजन के साथ शोभायात्रा शुरू की गई। बैंड की मनोहारी धुनों ने भक्तों को भगवान बालाजी के भजन गाकर झूमने पर मजबूर कर दिया। शोभायात्रा को देखने के लिए हजारों की संख्या में क्षेत्र के लोग उमड़ पड़े। शोभायात्रा में भगवान गणेश, सीताराम, सांई बाबा, शंकर-पार्वती, मां दुर्गा के नौ रूप आदि आकर्षक झांकियां लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में दरबार के प्रधान महंत मटरूमल शर्मा, प्रदीप शर्मा, चारू सोमनी, सौरभ सोमनी, रंजन माहेश्वरी, संजीव शर्मा, पुष्कीन माहेश्वरी, दीपक माहेश्वरी, गगन राठी, मोहित गुप्ता, सनोज चौहान, प्रिंस शर्मा का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें