फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमार बुजुर्गों को प्रीकॉशन डोज 10 जनवरी से लगेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंट लाइन वर्कर्स को 10 जनवरी से बूस्टर डोज देने के साथ गंभीर बीमारियों से पीड़ित बुजुर्गों को प्रीकॉशन डोज लगनी शुरू हो जाएगी। यहां बता दें कुल बुजुर्गों में 20 फीसदी ऐसे बुजुर्गों को प्रीकॉशन डोज दी जाएगी जो गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं। जिले में करीब साठ हजार बुजुर्गों को एसएमएस भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंट लाइन वर्कर्स की संख्या करीब 29 हजार है। इन सभी को बूस्टर डोज देने का काम 10 जनवरी से शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही जिले में जिन 60 वर्ष की आयु से ज्यादा के 392718 बुजुुर्गों को टीका लगाया जा चुका है। इनमें कम से कम 20 प्रतिशत को प्रीकॉशन डोज दी जाएगी। यह डोज इन्हें दूसरी डोज के 39 सप्ताह या नौ माह के बाद लगाई जाएगी, पर यह डोज चिकित्सक की सलाह के बाद ही लगाई जाएगी। प्रीकॉशन डोज की पात्रता दूसरी खुराक की तारीख पर आधारित होगी जैसा कि को-विन सिस्टम में दर्ज है। को-विन सिस्टम ऐसे लाभार्थियों को इसके लिए एसएमएस भेजेगा।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्थानीय स्तर पर बूस्टर और प्रीकॉशन डोज लगाने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई हैं। 15 जनवरी तक 15 से 18 आयु वर्ग के किशोर और किशोरियों को पहला टीका लगाया जा रहा है। इसी बीच 10 जनवरी से प्रीकॉशन डोज लगाने का काम भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

एसीएमओ/नोडल अधिकारी टीकाकरण डॉ. मोहम्मद असलम ने बताया कि बूस्टर डोज और प्रीकॉशन डोज को लेकर गाइड लाइन आ गई है। डोज देने का काम 10 जनवरी से शुरू कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें