फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार पीड़ित एक और युवती की बरेली के अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर। कस्बे में बुखार से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा। शुक्रवार रात एक और युवती ने बरेली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसे कई दिन से बुखार आ रहा था। बृहस्पतिवार रात की एक किशोरी की बरेली के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। कस्बे समेत आसपास के गांवों में काफी संख्या में लोग बुखार की गिरफ्त में हैं।
विज्ञापन

सैदपुर कस्बे समेत आस-पास के गांवों में करीब एक महीने से बुखार का प्रकोप है। अब तक आधा दर्जन से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। गौर करने वाली बात यह है कि मरने वाले ज्यादातर लोगों को निजी लैब ने प्लेटलेट्स कम होने के आधार पर डेंगू की पुष्टि की थी। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग अब तक जिले में डेंगू का कोई केस सामने न आने का दावा कर रहा है। कस्बे के करीम बख्श की 22 वर्षीय बेटी रूबीना को कई दिन से बुखार आ रहा था। हालत ज्यादा खराब होने पर तीन दिन पहले परिवार वालों ने रूबीना को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां इलाज के दौरान शुक्रवार रात करीब 10 बजे उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार रात कस्बे के ही मोहम्मद इरफान खान की 12 वर्षीय बेटी नूर फातिमा की भी बरेली के एक अस्पताल में मौत हो गई थी। कस्बे में बुखार के प्रकोप को देखते हुए भाजपा नेता अखिलेश्वर दयाल सक्सेना ने नगर पंचायत अध्यक्ष से फागिंग कराने और दवाओं के छिड़काव की मांग की है।
संगोष्ठी में संक्रामक बीमारियों से बचने के उपाय बताए
सैदपुर सीएचसी पर शनिवार को हुई संगोष्ठी में एमओआईसी डॉ. फिरासत हुसैन ने कोरोना समेत मच्छरजनित और संक्रामक बीमारियों से बचने के उपायों के बारे में बताया। साफ-सफाई को लेकर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि मच्छरों से बचने के लिए घर में या घर के आसपास पानी जमा न होने दें। पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें और मच्छरदारी का प्रयोग करें। कोरोना से बचने के लिए मास्क का इस्तेमाल और शारीरिक दूरी के पालन पर जोर दिया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्षा के पति विकार अहमद खान, मौलाना मुमताज हैदर, ताहिर हुसैन नूरी, आरिफ नूरी, डॉ. इरशाद खान, डॉ. सैयद मुदस्सिर अली, सौरभ महेश्वरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें