फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली हाईवे पर दो बाइकें टकराईं, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनावर (बदायूं)। बरेली-बदायूं हाईवे पर शनिवार दोपहर ढकिया गौटिया के नजदीक दो बाइक एक-दूसरे से टकरा गईं। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि उसकी बेटी समेत तीन लोग घायल हो गए। दो लोगों को बरेली रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम शेरगंज निवासी सोनपाल (45) पुत्र रामभरोसे शनिवार दोपहर अपनी बेटी रूबी (16) को शहर से दवा दिलाकर घर लौट रहे थे। उनकी बाइक बरेली-बदायूं हाईवे पर ढकिया गौटिया के नजदीक पहुंची थी। उन्होंने शेरगंज जाने को जैसे ही सड़क किनारे बाइक लगाई कि उसी समय पीछे से तेज गति में आई बुलेट मोटर साइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में सोनपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी बेटी के मामूली चोटें आईं। तो वहीं बुलेट सवार ओमेंद्र सिंह पुत्र कैलाश और एक महिला निवासी ग्राम ईशमनगर भमोरा के भी चोटें आईं। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने सोनपाल और बुलेट सवार दोनों लोगों को बरेली भेज दिया। जहां रास्ते में सोनपाल की मौत हो गई। इस पर परिवार वाले शव को वापस ले आए। पुलिस ने उसके शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें