फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलिंडर से घर में लगी आग, दो बहनें झुलसीं

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। कस्बे के बाजार कलां मोहल्ले में शुक्रवार रात खाना बनाते समय गैस सिलिंडर से घर में आग लग गई। जिससे घर में रखा सामान जल गया और दो मासूम बहनें झुलस गईं। एक बकरी और दो मेमने भी झुलस गए।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब साढ़े सात बजे बाजार कलां निवासी वीरेंद्र की पत्नी अपने कमरे में गैस सिलिंडर पर खाना बना रहीं थीं। परिवार वालों के मुताबिक इसी दौरान गैस सिलिंडर के रेग्यूलेटर से गैस लीक हो गई और उससे आग लग गई। उससे कमरे में रखा सामान जल गया। वहीं चारपाई पर उनकी 12 वर्षीय बेटी पिंकी और आठ वर्षीय निशा लेटी थी। आग लगने से दोनों बहनें झुलस गईं। उनके अलावा कमरे में एक बकरी और उसके दो मेमने बंधे थे। वे भी आग की चपेट में आने से झुलस गए। परिवार वालों का शोर शराबा सुनकर मोहल्ले के तमाम लोग आ गए। उन्होंने बमुश्किल पानी डालकर आग पर काबू पाया। परिवार वाले तुरंत दोनों बच्चियों को स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें