फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बदायूं में गल्ला व्यापारी से पांच लाख की लूट, बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

Tue, 05 Apr 2022 10:07 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

फैजगंज बेहटा थाना इलाके में मंगलवार सुबह बड़ी लूट की घटना हुई। खेड़ादास गांव के रहने वाले गल्ला व्यापारी धर्मेंद्र से बाइक सवार बदमाशों ने पांच लाख रुपये लूट लिए। 
विज्ञापन
मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौसी कोतवाली क्षेत्र से सटे बदायूं जिले के थाना फैजगंज बेहटा अंतर्गत गांव परमानंदपुर में मंगलवार की सुबह साढ़े आठ बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर गल्ला व्यापारी से पांच लाख रुपये की लूट की है। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश तमंचे लहराते हुए इस्लामनगर की ओर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना चंदौसी कोतवाली पुलिस व थाना फैजगंज बेहटा पुलिस को दी, लेकिन पुलिस दस बजे पहुंची।
विज्ञापन


बदायूं जिले के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव खेड़ादास निवासी धर्मेंद्र गुप्ता की घर से तीन किलोमीटर दूर गांव परमानंदपुर में गल्ले की दुकान है। व्यापारी ने पुलिस को बताया कि जब वह अपनी गल्ले की दुकान पर पहुंचा तो बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाश आए और तमंचा दिखा कर थैला लूटने लगे विरोध किया तो गोली मारने की धमकी दी। 

पीड़ित ने बताया कि बाइक का नंबर यूपी-38 से शुरू था। व्यापारी से लूट करने वाले बदमाशों की तलाश में बदायूं और चंदौसी की पुलिस ने वाहन चेकिंग शुरू कर दी है। बदमाशों के सुराग के लिए सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। वहीं दूसरी और दिन दहाड़े हुई लूट की घटना से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें